Skip to content Skip to footer

Osteoarthritis
यह जोड़ों की (degenerative) बीमारी है, जिसमे जोड़ों में दर्द और धीरे धीरे कार्टिलेज में क्षय तो होता है लेकिन ज्यादा सूजन नही होती। यह गठिया की सामान्य बीमारी है। साधारणतय अधेड़ उम्र के स्त्री पुरूष में भी देखी जाने लगी है।

कारण
यह साधारणतः कूल्हे के जोड़ , घुटने, रीढ़ तथा हाथ के जोड़ों को प्रभावित करती है। इसमें कार्टिलेज जो कि joint को घर्षण से सुरक्षा प्रदान करते हैं उनमें क्षय (टूट फूट) होना प्रारम्भ हो जाता है। जोड़ में हड्डियां एक दूसरे से टकराने की प्रक्रिया से गुजरती है तथा कार्टिलेज, उसे टकराने के दौरान क्षय होने से बचाती है। इस क्षय को कार्टिलेज रोकने में असमर्थ होता e। तब गठिया के लक्षण प्रकट होते है
Osteoarthritis के सामान्य कारण
1) उम्र की ढलान के कारण, cartilage में क्षय आने से होती है। जैसा कि रस अवधारणा में भी परिवर्तन आ गया है तथापि osteoarthritis का यह सबसे महत्वपूर्ण कारण है।
2) अनूवनशिकता hereditary
3) मोटापा
4) जोड़ों की चोट अथवा जोड़ों की किसी के कारण
5) osteophytes के कारण

लक्षण symptoms
1) ये बहुत धीरे धीरे strenuous activity या joint के कारण प्रकट होते हैं। सर्वप्रथम जोड़ों में दर्द, जकड़न प्रकट होती है।
2) प्रातः काल उठने पर जोड़ धीमे नजर आते हैं तथा सामान्य चाल में कुछ मिनट लग जाते हैं।
3) cartilage में सूजन होने लगता है।
4) जैसे जैसे cartilage में क्षय degeneration बढ़ता है तो synovial membrane प्रभावित होने लगती है।
5) कुछ लोगो को जोड़ों का दर्द निरंतर बना रहता है जिसके कारण नींद बाधित हो जाती है।
6) osteoarthritis में पैर के toes और हाथ की उंगलियों के जोड़ भी प्रभावित होते हैं। इसमें सामान्यतः दर्द जोड़ों को सीधे प्रभावित करता है।
7) कूल्हे का जोड़ का दर्द, कमर तथा पैरो में भी जाने लगता है। जिसे referred pain कहते है

Leave a comment